Monday, 23 November 2015

विश्व विकलांग दिवस

प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व विकलांग दिवस या विकलांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है.

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रति वर्ष 14 दिसंबर को भारत में मनाया जाता है.

विश्व एड्स दिवस

विश्व एड्स दिवस प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है.

विश्व टेलीविजन दिवस

संयुक्त राष्ट्र महासभा नें 17 दिसंबर 1996 को 21 नवम्बर की तिथि को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप घोषित किया था.

विश्व नागरिक दिवस

नवंबर महीने का चौथा दिन विश्व नागरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है.

जवाहरलाल नेहरू की जन्म वर्षगांठ- बाल दिवस

बाल दिवस, 14 नवम्बर को बड़ी खुशी के साथ मनाया जाता है.

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस

यह दिवस प्रति वर्ष पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं लोगो को जागरूक करने के सन्दर्भ में सकारात्मक कदम उठाने के लिए २६ नवम्बर को माने जाता है.

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को मनाया जाता है.

राष्ट्रीय विधि दिवस

26 नवंबर 1949 के पश्चात करीब 30 वर्षों बाद भारत के उच्चतम न्यायालय के बार एसोसिएसन ने 26 नवम्बर की तिथि को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में घोषित किया था.

विश्व डाक दिवस

इस तिथि को स्विट्जरलैंड के बर्न में 1874 ईस्वी में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की याद में मनाया जाता है.

गांधी जयंती (2 अक्टूबर)

गांधी जयंती प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर के दिन पुरे भारत में मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र (यू एन) दिवस

द्वितीय विश्व युद्ध के भयानक दौर के पश्चात विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से इसकी नींव रखी गयी|

विश्व खाद्य दिवस

वर्तमान में यह विश्व के 100 से ज़्यादा देशों में निर्धनता व भूख के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है|

विश्व पर्यावास दिवस

यह दिवस दुनिया भर में अक्टूबर के महीने में हर साल प्रथम सोमवार को मनाया जाता है.

विश्व पशु कल्याण दिवस

विश्व पशु कल्याण दिवस एक अन्तराष्ट्रीय दिवस है जोकि प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को मनाया जाता है.

विश्व हृदय दिवस (World Heart Day)

विश्व हृदय दिवस वार्षिक तौर पर 29 सितंबर को मनाया जाने वाला आयोजन है|

विश्व पर्यटन दिवस

1970 मे संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के स्थापना दिवस पर यह मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरूआत 1980 से हुई।

विश्व ओजोन दिवस

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने संकल्प के तहत इस तिथि को चुना था.

विश्व अल्जाइमर दिवस

सभी संगठनों से जुड़े लोग इस सन्दर्भ में  जागरूकता पैदा करने के लिए इस तिथि को मिलते हैं और समर्थन दिखाने के लिए चैरिटी शो भी करते हैं.

विश्व बन्धुत्व और क्षमायाचना दिवस

यह दिवस लोगों के मध्य विद्यमान कटुता को दूर करता है.

विश्व बधिर दिवस

सितंबर 1951 में रोम, इटली में विश्व बधिर संघ की स्थापना हुई|

सितम्बर में महत्वपूर्ण दिनों की सूची

यहाँ आप सितम्बर के महीने में महत्वपूर्ण दिनों की सूची पा सकते हैं. इनके माध्यम से आप अपने ज्ञान को समृद्ध एवं प्रखर बना सकते हैं.

हिंदी दिवस

भारत की संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी को अपना समर्थन दिया था.

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

17 नवंबर, 1965 को यूनेस्को नें 8 सितंबर की तिथि को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में घोषणा की.
नाइटेड किंगडम
युनाइटेड किंगडम यूरोप महाद्वीप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यहां संवैधानिक राजतंत्र है और इस देश ने एक समय दुनिया के बड़े भूभाग पर राज किया था।
विशेष तथ्य
 
राजधानी लंदन
 सबसे बड़ा शहर  लंदन
 प्रमुख भाषा  अंग्रेजी
 सरकार  संवैधानिक राजतंत्र
 इंटरनेट टीएलडी  .uk
 दूरभाष कोड  +44

भारत के साथ सम्बन्ध
भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों में लगातार मजबूती आ रही है। दोनों देश पर्यावरण संरक्षण पर मिलकर काम करने को राजी हो चुके हैं। भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्यता के दावे पर ब्रिटेन का सकारात्मक रुख है। ब्रिटेन भारत के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी सहयोग स्थापित करना चाहता है।
यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैण्ड
कुल क्षेत्रफल : 243,610 वर्ग किमी., भू क्षेत्रफल : 214,930 वर्ग किमी., जलीय क्षेत्रफल : 1,680 वर्ग किमी., स्थल सीमा रेखा : 360 किमी., समुद्र तट रेखा : 12,429 किमी.
जनसंख्या : 62,348,447 (जुलाई 2010 अनु.); जनसंख्या आयु वर्ग :  0-14 वर्ष 16.7', 15-64 वर्ष 67.1', 65 से अधिक 16.2'; जनसंख्या वृद्घिदर : 0.563' (2010 अनु.),
जन्मदर: 12.34/1000 (2010 अनु.);  मृत्युदर: 9.33/1000 (2010 अनु.); आयु प्रत्याशा: 79.92,  पुरूष : 77.84,  महिला : 82.11 (2010 अनु.); लिंगानुपात : 1.052 पुरूष/महिला, शिशु मृत्युदर : 4.69/1000 शिशु, नगरीकरण : कुल आबादी का 90'.
प्रमुख शहर : लंदन, ग्लासग, बॢमंघम, लिवरपूल, मैनचेस्टर, ब्रैडफोड.
भौगोलिक संरचना
यूनाइटेड किंगडम में ग्रेट ब्रिटेन, उत्तरी आयरलैंड और लगभग 4000 अन्य द्वीप शामिल हैं।
राजनीतिक संरचना
यहां संवैधानिक राजतंत्र प्रणाली है और महारानी राष्ट्राध्यक्ष हैं किन्तु उनका यह पद सांकेतिक मात्र है। ब्रिटिश संसद के दो सदन- हाउस ऑफ लॉडर्स (ऊपरी सदन) व हाउस ऑफ कॉमंस (निम्न सदन) हैं। हाउस ऑफ लॉडर्स में 574 व हाउस ऑफ कॉमंस में 651 सदस्य होते हैं। संसद का शासनकाल 5 वर्ष का होता है। हाउस ऑफ लॉडर्स की अधिकांश शक्ति 1911 में छीन ली गई थी।  सम्राट की कार्यकारी शक्ति कैबिनेट में हैं जिसका मुखिया प्रधानमंत्री होता है।
इंग्लैण्ड का एकीकरण 10वीं शताब्दी में हुआ था। 1284 में इंग्लैण्ड व वेल्स का संघ बन गया था। 1707 के एक्ट ऑफ यूनियन के द्वारा इंग्लैण्ड व स्कॉटलैंड ने मिलकर ग्रेट ब्रिटेन की घोषणा की गई। 1801 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड ने मिलकर संघ बनाया। 1921 में एंग्लो-आयरिश संधि के द्वारा आयरलैंड का विभाजन हो गया। उत्तरी आयरलैण्ड की छह उत्तरी आयरिंग काउंटियों ने उत्तरी आयरलैण्ड के रूप में यूनाइटेड किंगडम में रहने का फैसला किया। 1927 में देश का वर्तमान नाम यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैण्ड स्वीकार किया गया।
इतिहास
प्रागैतिहासिक काल में ब्रिटेन के आरंभिक निवासियों की बनाई हुई संरचना 'स्टोनहेंज' आज भी मौजूद हैं। इसके पश्चात् सेल्टिक लोगों ने इसे अपना निवास स्थल बनाया। पहली शताब्दी ई.पू. में रोमन आक्रमण की वजह से पहली बार ब्रिटेन का महाद्वीपीय यूरोप से प्रथम बार सम्पर्क स्थापित हुआ। ब्रिटेन में सात बड़े ऐंग्लो-सैक्सन साम्राज्यों की स्थापना हुई और यहाँ के मूल निवासी वेल्स व स्कॉटलैण्ड में जा कर बस गए। 10वीं शताब्दी में वेसेक्स के राजा के नेतृत्व में देश का पूर्ण एकीकरण हो गया।
हेनरी द्वितीय (1154-1189ई.) के शासनकाल के दौरान सामंतों की शक्तियों का ह्वास हुआ और राजतंत्र मजबूत हुआ। लेकिन 1215 ई. में सम्राट जॉन (1199-1216ई.) को मजबूरन मैग्ना कार्टा पर हस्ताक्षर करने पड़े। मैग्नाकार्टा ने जनता को व्यापक अधिकार प्रदान किए। 13वीं व 14वीं शताब्दियों के दौरान संसद के नए सदन 'हाउस ऑफ कॉमंसÓ की स्थापना की गई जिसे करारोपण के अधिकार दिए गए। एडवर्ड तृतीय द्वारा फ्रांस की गद्दी पर अधिकार जताने की वजह से इंग्लैण्ड-फ्रांस के मध्य 100 वर्षीय युद्ध (1338-1453) हुआ जिससे ब्रिटेन को भारी नुकसान हुआ।
सम्राट हेनरी अष्टïम (1509-1547 ई.) के शासनकाल में इंग्लैण्ड के चर्च ने रोमन कैथोलिक चर्च से अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया। ऐलिजाबेथ प्रथम (1558-1603) ने इंग्लैण्ड के चर्च की स्थापना की। एलिजाबेथ के शासनकाल के दौरान इंग्लैण्ड वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा। 1642 में स्टुअर्ट सम्राट चाल्र्स प्रथम और संसद के मध्य गृहयुद्ध शुरु हो गया। चाल्र्स को युद्ध में पराजय मिली और उसे मृत्युदंड दिया गया। इसके बाद राजशाही की समाप्ति हो गई और लॉर्ड प्रोटेक्टर ऑलीवर क्रॉमवेल के नेतृत्व में सरकार की स्थापना हुई। क्रॉमवेल की मृत्यु के पश्चात सरकार का पतन हो गया और 1660 में सम्राट चाल्र्स द्वितीय का राज्यारोहण हो गया। जेम्स द्वितीय (1685-1688) को क्रांति के द्वारा गद्दी से हटा दिया गया और संसद की श्रेष्ठता स्थापित हुई। 1707 में एक्ट ऑफ यूनियन के द्वारा इंग्लैण्ड में स्कॉटलैण्ड का विलय हो गया। 1775-1781 के दौरान ब्रिटिश महत्वकांक्षाओं को अमेरिका में जबर्दस्त झटका लगा और अमेरिका ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्र हो गया। फ्रांस में नेपोलियन के शासनकाल में ब्रिटेन का फ्रांस से टकराव हुआ और 1815 में नेपोलियन की वाटरलू के युद्ध में पराजय से इसका अंत।
विक्टोरिया युग (1887-1901) में ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध और हॉलैण्ड के खिलाफ बोअर युद्ध (1899-1902) लड़ा। प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटेन ने मित्र राष्ट्रों का गठबंधन बनाकर युद्ध का नेतृत्व किया।

1 सितम्बर, 1939 को पोलैण्ड पर जर्मनी के आक्रमण के साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत हो गई। 1940 में मित्र राष्ट्रों को जर्मनी के हाथों कई मोर्चों पर मुँह की खानी पड़ी। इसके फलस्वरूप, प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलिन को इस्तीफा देना पड़ा और कंजरवेटिव विंस्टन चॢचल के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। चॢचल ने द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटेन का शानदार तरीके से नेतृत्व किया। विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद सम्पन्न आम चुनाव में चॢचल को करारी शिकस्त मिली और ब्रिटेन की औपनिवेशिक शक्ति का पराभव होना शुरू हो गया।
3 मई, 1979 को मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजरवेटिव सरकार का गठन हुआ। थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।

मई 1997 में टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने। ब्लेयर के संवैधानिक सुधारों के तहत वेल्स और स्कॉटलैण्ड में अलग संसदों की स्थापना की गई। जुलाई 1997 में ब्रिटेन ने चीन को हाँगकाँग सौंप दिया। 1998 में 'गुड फ्राइडे' समझौते के तहत ब्लेयर ने उत्तरी आयरलैण्ड में कैथोलिक व प्रोटेस्टेंट समुदायों के मध्य शांति स्थापित करने का प्रयास किया। 11 सितम्बर 2001 को अमेरिका पर आतंकवादी हमले के बाद टोनी ब्लेयर अमेरिका के सबसे बड़े दोस्त के रूप में उभरकर सामने आए। अफगानिस्तान के खिलाफ हमले में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का ब्रिटेन ने बखूबी साथ दिया। इसी तरह से इराक पर अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का भी ब्रिटेन ने साथ दिया। देश में भारी विरोध के बावजूद भी टोनी ब्लेयर ने इराक पर हमले के लिए 45,000 ब्रिटिश सैनिक भेजे।
5 मई, 2005 को सम्पन्न आम चुनाव में ब्लेयर तीसरी बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए। हालांकि लेबर पार्टी का जीत प्रतिशत पूर्व चुनावों से काफी ज्यादा घट गया। 7 जुलाई 2005 को लंदन में आतंकवादियों ने जबर्दस्त हमला किया। सबवे रेलवे स्टेशन व बस में किए गए हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई।
जनवरी 2009 में द बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों में कटौती की। बैंक के 315 साल के इतिहास में पहली बार ब्याज दरें इतनी कम हुईं।

आर्थिक
युनाइटेड किंगडम विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एवं क्रय शक्ति के हिसाब से सातवां बड़ा देश है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य इस देश को विश्व का पहला औद्योगिक देश भी कहा जाता है।
आॢथक आंकड़े
सकल घरेलू उत्पाद (क्रयशक्ति): 2.128 खरब डॉलर (2009 अनु.) 
, सकल घरेलू उत्पादन (आधिकारिक विनिमय दर पर) : 2.184 खरब डॉलर,
 जीडीपी (वास्तविक वृद्घिदर) : -4.9' (2009 अनु.), 
सकल घरेलू उत्पाद (प्रति व्यक्ति क्रयशक्ति) : 34.800 यूएस डॉलर, 
क्षेत्रवार सकल घरेलू उत्पाद: एग्रीकल्चर 1.2', 
   इंडस्ट्री 23.8', सर्विस 75'(2009 अनु.),
 श्रमशक्ति: 3.136 करोड़, क्षेत्रवार श्रमशक्ति: कृषि : 1.4', उद्योग : 18.2', सेवा क्षेत्र : 80.4' (2006 अनु.),
 बेरोजगारी दर :  7.6' (2009 अनु.),
 गरीबी की रेखा के नीचे जनसंख्या : 14' (2006 अनु.), 
बजट :  880.8 अरब डॉलर, खर्च : 1.129 खरब डॉलर, 
सार्वजनिक ऋण : जीडीपी का 68.1' (2008 अनु.), 
मुद्रास्फीति (उपभोक्ता मूल्य पर) : 2.2' (2009 अनु.), 
कृषि: दालें, तिलहन, आलू, सब्जियाँ; मवेशी, भेड़, पोल्ट्री, मत्स्य पालन,
 उद्योग: मशीन टूल्स, विद्युत उपकरण, ऑटोमेशन उपकरण, रेलरोड उपकरण, जहाज निर्माण, एयरक्राफ्ट, मोटर वाहन व कलपुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक व संचार उपकरण, धातु, रसायन, कोयला, पेट्रोलियम, कागज व कागज उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, कपड़े, अन्य उपभोक्ता वस्तुएं;
 प्राकृतिक संसाधन: कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, टिन, लाइमस्टोन, लौह अयस्क, नमक, मिट्टी, चाक, जिप्सम, लेड, सिलिका; 
औद्योगिक उत्पादन वृद्घिदर : -9.8' (2009 अनु.), 
 विद्युत उत्पादन : 368.6 अरब किलो वाट प्रति घंटा (2007 अनु.),
 कच्चा तेल उत्पादन : 15.02 लाख बीबीएल/दिन (2009 अनु.),
 प्राकृतिक गैस उत्पादन : 58.56 अरब घन मीटर (2009 अनु.),
  निर्यात: 357.3 अरब डॉलर (2009 अनु.);
 निर्यात सामग्री : ईंधन, रसायन, बेवरेज़ेज, तम्बाकू;
 प्रमुख साझेदार : संयुक्त राज्य अमेरिका 14.71', जर्मनी 11.06', फ्रांस 8', नीदरलैंड 7.79', आयरलैंड 6.89', बेल्जियम 4.65', स्पेन 4'. (2009 अनु.).

आयात: 468 अरब डॉलर (2009 अनु.)

; आयात सामग्री :  मशीनरी, ईंधन; 
प्रमुख साझेदार: जर्मनी 12.87', संयुक्त राज्य अमेरिका 9.74', चीन 8.88', नीदरलैंड 6.94', फ्रांस 6.64, बेल्जियम 4.86', नार्वे 4.84', आयरलैंड 4.01', इटली 3.99' (2009)।

संचार: टेलीफोन: लैंडलाइन 3.32 करोड़ (2008); 

मोबाइल सेल्युलर: 7.5 करोड़ (2008);
 रेडियो ब्रॉडकास्ट स्टेशन: एएम 219; 
एफ एम 431; 
शॉर्टवेव 3 (1998); 
 रेडियो: 84.5 मिलियन (1997); 
टेलीविजन ब्रॉडकास्ट स्टेशन: 228 (1995); 
टेलीविजन: 30.5 मिलियन (1997); 
इंटरनेट प्रयोगकर्ता: 4.8 करोड़ (2008);

परिवहन: रेलवे : कुल 16,567 किमी


राजमार्ग: कुल 398,366 किमी.;
 जलमार्ग: 3,200 किमी; 
बंदरगाह: अबेरडीन, बेलफास्ट, ब्रिस्टल, काॢडफ, डॉवर, फालमाउथ, फेलिक्सस्टोव, ग्लासगो, ग्रेन्गामाउथ, हल, लीथ, लीवरपूल, लंदन, मैनचेस्टर, पीटरहैड, प्लाइमाउथ, पोटर्ससाउथ, स्काया फ्लो, साउथैम्पटन, टीज़पोर्ट, टाइन; 
हवाई अड्डे : 510 (2008); मर्चेंट नेबी : कुल 518 जहाज।

धर्म: यूनाइटेड किंगडम एक ईसाई बहुसंख्यक देश है। यहां के तकरीबन 71.6' लोग इस धर्म में पूरी आस्था रखते हैं। इनके अलावा यहां पर इस्लाम 2.7', हिन्दू 1' सहित कई अन्य धर्मों को मानने वाले भी रहते हैं।


जातीय समूह: वहां तकरीबन 85.67' श्वेत ब्रिटिश, 5.27 अन्य देशों के श्वेत नागरिक, 1.8' भारतीय, 1.3' पाकिस्तानी, 1.2' आयरिश मूल के लोग, 1.2' मिश्रित समूह एवं 0.8' अफ्रीकन मूल के निवासी भी रहते हैं।


भाषाएं: यूनाइटेड किंगडम में लगभग सारा काम अंग्रेजी भाषा में ही किया जाता है। अंग्रेजी के साथ-साथ वेल्स, स्कॉट गेलिक आदि कुछ अन्य भाषाएं भी बोली जाती हैं।


खेल: क्रिकेट, फुटबाल, रग्बी, बाक्सिंग, टेनिस और गोल्फ यूनाइटेड किंगडम के प्रमुख खेल हैं। क्रिकेट कभी वहां सर्वाधिक लोकप्रिय खेल था लेकिन सन 2006 में किए गए एक सर्वे से यह बात सामने आ गई है कि अब फुटबाल वहां के नागरिकों की पहली पसंद बन चुका है।
शिक्षा: अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षा के कारण यह देश हमेशा विदेशी छात्रों को आकर्षित करता रहा है। यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सन 2008 विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग में यहां की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ आक्सफोर्ट, इंपीरियल कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी कालेज लंदन को शुरू के 10 में जगह दी गई थी। वहां के 99' लोग साक्षर हैं।
बिहार का सुनहरा इतिहास दुनिया का सबसे पहला गणराज्य बिहार के वैशाली में स्थापित किया गया था। 2600 साल पहले बिहार को सबसे ज्यादा शांतिप्रिय यानी अहिंसा प्रिय भूमि कहा जाता था। बोधगया और पावापुरी में लोग शांति प्राप्त करने के लिये आते थे और आज भी आते हैं। भारत के चार महान राजा इसी राज्य से थे- समुद्र गुप्त, सम्राट अशोक, राजा विक्रमादित्य और चंद्रगुप्त मौर्य। पुरातन काल में संस्कृति और सत्ता के बारे में अध्ययन करने के लिये दुनिया भर से लोग यहां आया करते थे। भारतीय सभ्यता की असली तस्वीर पाटलीपुत्र से ही उभरी थी। नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। बौद्ध और जैन धर्मों के अलावा सिख धर्म की जड़ें भी यहां से जुड़ी हैं। गुरुगोविंद सिंह का जन्म पटना में हुआ। पुरातन काल में बिहार देश की व्यापारिक राजधानी हुआ करती थी। तब देश का 40 फीसदी व्यापार सिर्फ मगध, वैशाली, मिथ‍िला, विदेहा, अंग, साक्य प्रदेश, विज्जी, जनका से हुआ करता था।

Friday, 20 November 2015

clinsense.comपंजाब (पंजाबी: ਪੰਜਾਬ) उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। राज्य की कुल जनसंख्या २,४२,८९,२९६ है एंव कुल क्षेत्रफल ५०,३६२ वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है जोकि हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। पंजाब के प्रमुख नगरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा हैं।
1947 भारत का विभाजन के बाद बर्तानवी भारत के पंजाब सूबे को भारत और पाकिस्तान दरमियान विभाजन दिया गया था। 1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से गो गई और नतीजे के तौर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश होंद में आए और पंजाब का मौजूदा राज बना। यह भारत का अकेला सूबा है जहाँ सिख बहुमत में हैं।
युनानी लोग पंजाब को पैंटापोटाम्या नाम के साथ जानते थे जो कि पाँच इकठ्ठा होते दरियाओं का अंदरूनी डेल्टा है। पारसियों के पवित्र ग्रंथ अवैस्टा में पंजाब क्षेत्र को पुरातन हपता हेंदू या सप्त-सिंधु (सात दरियाओं की धरती) के साथ जोड़ा जाता है। बर्तानवी लोग इस को "हमारा प्रशिया कह कर बुलाते थे। ऐतिहासिक तौर पर पंजाब युनानियों, मध्य एशियाईओं, अफ़ग़ानियों और ईरानियों के लिए भारतीय उपमहाद्वीप का प्रवेश-द्वार रहा है।
कृषि पंजाब का सब से बड़ा उद्योग है; यह भारत का सब से बड़ा गेहूँ उत्पादक है। और प्रमुख उद्योग हैं: वैज्ञानिक साज़ों, कृषि, खेल और बिजली सम्बन्धित माल, सिलाई मशीनें, मशीन यंत्रों, स्टार्च, साइकिलों, खादें आदि का निर्माण, वित्तीय रोज़गार, सैर-सपाटा और देवदार के तेल और खंड का उत्पादन। पंजाब में भारत में से सब से अधिक इस्पात के लुढ़का हुआ मीलों के कारख़ाने हैं जो कि फ़तहगढ़ साहब सुसत की इस्पात नगरी मंडी गोबिन्दगढ़ में हैं।

सालों से गोवा, भारत में पश्चिमी तट का आकर्षण रहा है।
 सस्ती शराब से लेकर प्राचीन समुद्र किनारों तक, यहाँ की स्वच्छता ओर सर्वदेशीय ताज ने अनेक युवाओं और बुजु़र्गों को भी आकर्षित किया है।
गोवा में एक उष्णकटिबंधीय जगह पर छुट्टियों जैसा मज़ा लिया जा सकता है जबकि भारत के किसी अन्य तटीय शहर में यह अहसास कर पाना बहुत मुश्किल है।
गोवा के बारे में ध्यान देने योग्य सबसे पहली बात यह है कि यहाँ की जीवनशैली पुर्तगाल से बहुत प्रभावित है।
गोवा
पहला कारण है कि यहाँ साठ के दशक में पुर्तगाल शासन था।
दूसरा यह कि गोवा के निवासियों को अपनी विरासत पर बहुत गर्व है और उन्होनें अपनी विरासत के भवनों और प्राकृतिक तथा मानव निर्मित निशानियों को बहुत अच्छे से संजोकर रखा है।
 यह शहर दुनियाभर के यात्रियों को आकर्षित करता है जो अपने अनुभव से इसकी तुलना दूसरे प्रमुख समुद्री किनारों वाले देश जैसे बैंगकोक, इबिज़ा आदि करते हैं।

आइए जानें कि कोई भी खा़स दिन गोवा में कैसा होता है।
दिन की शुरुआत करने के लिए, आप पारंपरिक कॉन्टिनेंटल नाश्ते का मज़ा ले सकते हैं जो आपको उत्तरी गोवा अथवा पणजी में शहर के बीचोंबीच स्थित कैंडोलिम के फुटपाथों के पास कई जगहों पर मिल जाएगा।
इससे बेहतर और क्या होगा?
 गोवा,
भारत की उन चुनिंदा जगहों में से एक है जहाँ नाश्ते के साथ बीयर लेना एक सामान्य बात है।
कैंडोलिम की गलियों में पैदल घूमना सबसे अच्छा रहता है या फिर आप कोई दुपहिया वाहन किराए पर ले सकते हैं जिसका एक दिन का किराया 250 रूपए से अधिक नहीं होता।
नाश्ता करने के लिए जाते समय आप इन गलियों में अविश्वसनीय कीमतों पर बहुत अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं; टी-शर्ट से लेकर सनग्लासेस और फ्रिज पर लगाने के लिए चुंबक तक, सब कुछ यहाँ मिलता है।
 कैंडोलिम, और खासतौर पर अंजुना, शनिवार-बाज़ार का मेज़बान है।
 छुट्टी के दिन यहाँ समुद्र के किनारों पर भारी भीड़ होती है।
कैंडोलिम क्षेत्र में तीन विशाल समुद्री बीच हैं- कैंडोलिम बीच, कैलेग्यूट बीच और बागा बीच जिसका रखरखाव सबसे अच्छा है।
सभी बीचों पर पानी के खेल उपलब्ध हैं जिनके लिए एजेंट के द्वारा कुछ सौ रूपए देकर ग्राहक इन खेलों का मज़ा ले सकते हैं।
आप यहाँ जेट-स्कीस, बनाना,राइड्स और पैरासेलिंग का मज़ा ले सकते हैं।
समुद्र किनारों पर बनी अनेक शैक में आप गोवा के पारंपरिक सीफूड के साथ बीयर लिए बिना नहीं रह सकते। बागा बीच पर सबसे बड़ी और सबसे प्रसिद्ध शैक है-ब्रिट्टोस जहाँ का खाना लाजवाब होता है।
इन तीनों बीचों से कुछ ही दूरी पर है-अंजुना बीच ओर विश्व प्रसिद्ध कर्लीस संगम। अंजुना बीच एक छोटी सी शांत जगह है जहाँ दिन के समय आप आराम से पढ़ने या फिर ई-मेल करने का मज़ा ले सकते हैं। यहाँ बहुत शांति होती है।
हुक्का पीने वालों के लिए, गोवा की सभी शैकों में, खासतौर पर कर्लीस में मामूली सी कीमत देकर आप छोटे हुक्के का मज़ा लिया जा सकता है।

काफी ठहरा है गोवा का दक्षिणी भाग
ऐसा माना जाता है कि इस शहर का दक्षिण भाग काफी ठहरा हुआ है। दक्षिण में कुछ बहुत प्रसिद्ध चर्च और शांत समुद्री किनारें हैं। गोवा के सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध समुद्री किनारों में से एक, कोलवा बीच, दक्षिण में ही है। यात्रा के लिए यहाँ आने वाले अनुशासित परिवारों को दक्षिणी गोवा बहुत भाता है क्योंकि ज़्यादातर आलीशान होटल यहीं पर हैं।
गोवा - पार्टी करने के लिए स्वर्ग
शाम होते ही गोवा, पार्टियों के स्वर्ग में बदल जाता है। यहाँ की पुलिस जानती है कि गोवा सुबह 3 बजे जागता है और नाइट क्लबों के मालिक व रेस्टोरेंट सुबह होने तक संगीत को आप के लिए एक सुझाव है कि गोवा में देर रात को बिना वाहन के इतनी दूर जाने में परेशानी हो सकती है क्योंकि यहाँ आसानी से टैक्सी नहीं मिलती। कैलेग्यूट बीच के पास उत्तरी गोवा के दो बहुत प्रसिद्ध नाइट क्लब हैं-टीटोस कैफ़े और मैम्बोस कैफ़े। इन जगहों पर गलियों में घूमते हुए आप सड़क किनारे बने किसी भी रेस्टोरेंट और बार में किफायती खाने के साथ शराब और सभी तरह के संगीत का मज़ा ले सकते हैं। पारंपरिक नाइट क्लबों के अलावा बीच पर बनी कुछ छोटी जगहों पर भी अच्छी पार्टियाँ होती हैं, लेकिन लहरों ओर पुलिस के होते हुए दूर बने बीचों पर जाना बहुत आसान नहीं होता है। शहर के बीच में स्थित पणजी, छुट्टियाँ बिताने के लिए बहुत अच्छी जगह नहीं है लेकिन भारत में छुट्टियाँ बिताने की अन्य जगहों की तुलना में यह कुछ धीमा है। यहाँ का भोजन बेहद लज़ीज़ होता है और आप बेहतर शॉपिंग कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे गोवा
एक गंतव्य स्थान के तौर पर गोवा अन्य जगहों से भलीभांति जुड़ा है, और यहाँ हर उम्र के लोग छुट्टियाँ बिताने के लिए आसानी से पहुँच सकते हैं। नाइट-लाइफ, बीच और पार्टियों के अलावा यहाँ भारत के दूसरे शहरों अपेक्षा अधिक शांति है जो देशी यात्रियों के लिए एक अच्छा परिवर्तन हो सकता है। छुट्टियाँ बिताने आए विदेशी यात्री यहाँ के खुलेपन, हवा और घुमावदार गलियों का मज़ा ले सकते है। यह सब उष्णकटिबंधीय मौसम के साथ कुछ भारतीयता लिए होता है।
इसके बाद और रोमांच लेना चाहेंगें?
 सबसे पहले आपको समुद्र किनारे एक कमरा किराए पर लेना होगा ताकि आप यहाँ की जीवनशैली को महसूस कर सके। गोवा के कभी न ख़त्म होने वाले नज़ारों और ध्वनियों के बारे में कहने को बहुत कुछ बाकी है लेकिन यह फीचर यही समाप्त होता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपकी छुट्टियाँ खुशनुमा हो!

India’s One of Best Tourist Place – Goa History ( गोवा इतिहास एवम् परिचय )

केरल के एकदम पश्चिम दिशा में समुद्र में स्थित यह द्वीप लक्षद्वीप पुकारा जाता है। जिसकी राजधानी कवरती है। यहां की जनसंख्या 2001 13,43,998 है। क्षेत्रफल 37,02 वर्ग किलोमीटर तािा जनसंख्या घनत्व 363 वर्ग किलोमीटर है।
गोवा में सामान्यतः गुजराती, कोंकणी, मराठी, पुर्तगाली व अंग्रेजी भाषाएं बोली जाती है। यहां जून से अक्टूबर तक मानसून का मौसम रहता है।
विशिष्टि ऐतिहासिक जानकारी
ईसा पूर्व तीसरी सदी में मौर्य साम्राज्य काल से गोवा का इतिहास ज्ञात होता है। उस सदी में कोंकण क्षेत्र में सातवाहन राजवंश के शासक कृष्ण शातकर्णी का शासन था। गोवा का पुरातन नाम गायक पट्टण अथवा गोम्नत था। गोवा सन् 1471 से बहमनी शासकों के नियंत्रण में था किन्तु 1489 में बीजापुर के शासक आदिलशाह ने इस पर अधिकार कर लिया ।
पुर्तगाल के साहसी शासक अल्बुकर्क ने 25 नवम्बर 1510 में आदिलशाह से गोवा को छीन  लिया और उसी दिन सेन्ट कैथरीन को सौंप दिया ।
यहां सतारी के राने लोगों ने सन् 1755 से 1824 तक चैदह बार विद्रोह किया था जिसे पुर्तगालियों ने हर दफा कुचल दिया। 1826 ई में गोवा के निवासी लुईस फ्रांसिस्कों ने प्रथम बार पूर्ण स्वाधीनता का स्वर बुलन्द किया। 18 जून 1946 को आजादी का आंदोलन एक खास दौर में जा पहुंचा। सन् 1954 में यह आंदोलन तब पहली सफलता पा सका, जब दमन के निकट दादरा व नागर हवेली मुक्त करा ली ािी।
मांडवी नदी के किनारे पर उपस्थित शहर पणजी गोवा जी राजधानी है। पणजी में बीजापुर के नवाब का पुराना महल भी है।
एक मोहक और विख्यात पर्यटन केन्द्र डोनापाला बीच भी यहां पर है। गोवा की राजधानी पणजी से केवल 18 किलोमीटर दूर अजुना बीच स्थित हैं अंजुनाबीच चपोरा किले के बहुत निकट है। यहीं निकट ही अपने आकर्षक गुम्बदों के लिये विख्यात अल्बु कर्क महल है। यह सन् 1920 में निर्मित किया गया था।
उतरी गोवा में आरामबोल बीच स्थित है। दक्षिण गोवा का एक बीच बेतुल बीच भी प्रसिद्ध है। इसकी यह ख्याति उसकी लंबाई और दोनों तरफ पसरे पाम वृक्षों के कारण है। मडगांव में बेतुल बीच का फासला 20 किलोमीटर है।
पणजी से 28 किलोमीटर दूर पर पटनेम स्थित है। जहां श्री भगवती मंदिर बना है। यह 500 वर्ष पुराना है। गोवा का सबसे सुंदर श्रीमंगेश मंदिर करीब चार सौ वर्ष प्राचीन है।
बाम जीसस चर्च 16वीं सदी में निर्मित किया गया था। गोवा का सबसे पुराना गिरजाघर चर्च आॅफ अवर लेडी आॅफ रोजरी है। सन् 1590 में पुर्तगाली अलफांसो डि अल्बुकर्क के गोवा आने के समय के विवरण इस गिरजाघर में आज तक सहेजे गये है।
मडगांव सैंतीस किलोमीटर की दूरी पर अगोंडा बीच शांतिप्रिय पर्यटकों के मध्य एक पसंदीदा बीच है। पणजी से मात्र तीन किलोमीटर के फासले पर मीरामार बीच है। इसे गोल्डन बीच नाम से भी पुकारा जाता है।
75 वर्षों में बनकर तैयार हुआ कैथेड्रल चर्च पुराने गोवा में बना है। बामजीसस चर्च के पास स्थित इस चर्च का निर्माण 450 साल पहले किया गया था। यहां स्थित स्वर्ण रंग घंअी गोवा की बड़ी घंटियों में मानी जाती है। इस समेत इस चर्च में पांच सुन्दर घंटियां हैं।
अन्य दर्शनीय स्थल –
वन्य जीव अभ्यारण्य (बोंडला), अगोडा का किला, मेयम झील, केसरवाल प्रताप, दूधसागर प्रताप व गोवा संग्रहालय भी यहां के आकर्षण में शामिल है।
9वीं और10वीं शताब्दी के दौरान और सोलहवीं शताब्दी के मध्य तक, राजपूतों ने भारत के विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण राजनीतिक महत्ता प्राप्त की थी. ये राजपूत राज्य अपनी  वीरता की वजह से भारत में मुस्लिम वर्चस्व के  ख़िलाफ मुख्य बाधा के रूप में विद्यमान थे. यदि हम रामायण और महाभारत के समय के ऐतिहासिक तथ्यों पर विश्वास करें तो राजपूतों ने पूर्व काल से ही हमेशा अपने वर्चस्व की स्थिति को बनाये रखा था.
राजपूतों द्वारा भारत में लड़ी गयी कुछ महत्वपूर्ण लड़ाईयां
राजपूतों द्वारा लड़ी गयी पहली लड़ाई में तराईन का युद्ध (1191ईस्वी) लड़ा गया था. इस युद्ध में, चौहान वंश के पृथ्वीराज चौहान ने मुश्लिम शासक मुहम्मद गोरी को उस समय के भारत में मौजूद थानेश्वर के पास पराजित कर दिया था. लेकिन पुनः अपनी शक्ति को मजबूत करते हुए मुहम्मद गोरी ने 1192 ईस्वी  में चौहान शासक पृथ्वी राज चौहान को पराजित कर दिया था. इसी तरह चन्दावर के युद्ध में भी मुहम्मद गोरी ने (1194 ईस्वी) में राजपूत शासक जयचंद को बुरी तरह से पराजित कर दिया था. चन्दावर (1194 ईस्वी) की लड़ाई में, जयचंद्र, मोहम्मद गोरी से हार गया था. खानवा का युद्ध (1527 ईस्वी) में मेवाड़ के राणासांगा और फ़रगना के बाबर के बीच हुआ था. यह ऐसा युद्ध था जिसमें राणासांगा, बाबर के द्वारा पूरी तरह से पराजित हो गया था और बुरी तरह से घायल भी हुआ था.
चंदेरी के युद्ध में (1528 ईस्वी) बाबर की विजय हुई थी. इस युद्ध में चंदेरी के मेदिनी राय और बाबर ने भाग लिया था.
राजा हेम चन्द्र विक्रमादित्य नें (1556 ईस्वी) के पानीपत युद्ध में अकबर के खिलाफ अभियान किया था लेकिन पराजित हुआ था.
मुगल राजपूत युद्ध की शुरुआत (1558 ईस्वी) में शुरू हुई थी. अकबर जैसे ही सत्ता में आया सर्वप्रथम उसने मेवाड़ को जीतने का प्रयास किया. उस समय मेवाड़ का शासक राणा उदय सिंह थे. अकबर की यह दिली इच्छा थी की उत्तर-भारत में उसका एकछत्र साम्राज्य कायम हो और चित्तौड़ का किला उसके अधीन हो. 1567 ईस्वी में मुगल सम्राट अकबर नें चित्तौड़ का अभियान किया और किले के बाहर के क्षेत्र पर कब्जा करना शुरू कर दिया. उस समय राणा उदय सिंह के शाही सलाहकारों ने उदय सिंह को चित्तौड़ छोड़ने की सलाह दी और उसे मेवाड़ की पहाड़ियों की तरफ जाने को कहा. युद्ध प्रारंभ हो गया और युद्ध की पूरी जिम्मेदारी उदय सिंह के दो जिम्म्मेदार सेनापरी जयमल और फत्ता नें अपने ऊपर ले ली. इन दो सेनापतियों नें करीब 8000 सिपाहियों के साथ पूरी बहादुरी के साथ मुग़ल सेना का सामना किया. इन दो सेनापतियों की वजह से ही मुग़ल सेना को मेवाड़ को जीतना काफी कठिन रहा और उन्हें नाको चने चबाना पड़ा.
हल्दीघाटी का युद्ध (1576 ईस्वी) राजपूत इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण घटना के रूप में माना जाता है. यह युद्ध अकबर और महाराणा प्रताप प्रथम के बीच लड़ा गया था. यह युद्ध करीब चार घंटे तक लड़ा गया था. यह राजपूत काल की सबसे बड़ी विडम्बना है कि मेवाड़ को छोड़कर करीब सभी राजपूत शासक मुग़लों के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके थे. महाराणा प्रताप प्रथम एक शक्तिशाली योद्धा था. मेवाड के महाराणा उदय सिंह के ज्येष्ठ पुत्र महाराणा प्रताप में आत्मसम्मान व स्वाभिमान कूट कूट कर भरा हुआ था अतः उन्होने भी मुगलों की आधीनता स्वीकार ना करते हुए उनसे लोहा लेने की ठानी. उनके प्रिय घोड़े का नाम चेतक था जिसके वह सवारी किया करते थे. ऐसा माना जाता हैं की इसी चेतक नें महाराणा प्रताप प्रथम के जीवन को किले की दीवारों को फांदकर बचाया था. किले को फांदने के क्रम में ही उस स्वामिभक्त घोड़े चेतक का प्राणोत्सर्ग हो गया, उस स्थान पर आज एक स्मारक बना हुआ है जो कि चेतक स्मारक के नाम से जाना जाता है.
chif  minister of mp
NoNameTerm of officeParty[a]Days in office
1Ravishankar Shukla1 November 195631 December 1956Indian National Congress61 days
2Bhagwantrao Mandloi1 January 195730 January 195730 days
3Kailash Nath Katju31 January 195714 March 195743 days
14 March 195711 March 19621823 days [Total 1866 days]
4Bhagwantrao Mandloi12 March 196229 September 1963567 days
5Dwarka Prasad Mishra30 September 19638 March 19671256 days
9 March 196729 July 1967143 days [Total 1399 days]
6Govind Narayan Singh30 July 196712 March 1969Samyukta Vidayak Dal592 days
7Nareshchandra Singh13 March 196925 March 1969Indian National Congress13 days
8Shyama Charan Shukla26 March 196928 January 19721038 days
9Prakash Chandra Sethi29 January 197222 March 197254 days
23 March 197222 December 19751004 days [Total 1058 days]
(8)Shyama Charan Shukla[2]23 December 197529 April 1977494 days
Vacant[b]
(President's rule)
29 April 197725 June 1977N/A
10Kailash Chandra Joshi26 June 197717 January 1978Janata Party206 days
11Virendra Kumar Saklecha18 January 197819 January 1980732 days
12Sunderlal Patwa20 January 198017 February 198029 days
Vacant[b]
(President's rule)
18 February 19808 June 1980N/A
13Arjun Singh8 June 198010 March 1985Indian National Congress1736 days
11 March 198512 March 19852 days
14Motilal Vora13 March 198513 February 19881068 days
(13)Arjun Singh [2]14 February 198824 January 1989345 days [Total 2083 days]
(14)Motilal Vora25 January 19898 December 1989318 days [Total 1386 days]
(8)Shyama Charan Shukla[3]9 December 19894 March 199086 days [Total 1618 days]
(12)Sunderlal Patwa [2]5 March 199015 December 1992Bharatiya Janata Party1017 days [Total 1046 days]
Vacant[b]
(President's rule)
16 December 19926 December 1993N/A
15Digvijaya Singh7 December 19931 December 1998Indian National Congress1820 days
1 December 19988 December 20031834 days [Total 3654 days]
16Uma Bharti8 December 200323 August 2004Bharatiya Janata Party260 days
17Babulal Gaur23 August 200429 November 2005464 days
18Shivraj Singh Chouhan29 November 200512 December 20083643 days
12 December 200812 December 2013
13 December 2013Incumbent

Monday, 2 November 2015

अक्सर पुरुष कहते हैं कि वे महिलाओं में समझदारी ढूंढते हैं. उनके अनुसार, उनको एक ऐसी पार्टनर की तलाश होती है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ इंटेलीजेंट भी हो. लेकिन एक शोध का दावा है कि ऐसा बस पुरुषों की सोच तक सीमित है. 'ब्यूटी विद ब्रेन' वाली महिला को पुरुष असल जिंदगी में हैंडल नहीं कर सकते और उसके साथ रिलेशन बढ़ाने से कतराते हैं. 
आप खूबसूरत लग रही थीं और उसमें दिलचस्पी भी दिखा रही थीं. फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि सब ठीक होने के बावजूद उसने आपके साथ रिश्ता आगे नहीं बढ़ाया !!! अगर इसकी वजह ढूंढ रही हैं तो बेशक इस रिसर्च के ये नतीजे आपको हैरान कर देंगे कि वह आपकी बुद्ध‍िमत्ता की वजह से आपसे दूर भाग रहा है. यही नहीं आपकी स्मार्टनेस की वजह से वह आपको आकर्षक भी नहीं मानता.
यह शोध तीन विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं, यूनिवर्सिटी ऑफ बफलो, कैलिफोर्निया लुथरन यूनिवर्सिटी और टेक्सस यूनिवर्सिटी, ने मिलकर किया है. रिसर्च करने वालों ने अपने नतीजों में पाया कि पुरुष अपने से ज्यादा स्मार्ट और समझदार महिला के साथ रहने की बात सोचकर भी घबराते हैं. 
इस शोध में 100 से ज्यादा पुरुषों से पूछा गया कि वे कैसी महिला को अपनी पार्टनर बनाना पसंद करेंगे . इनमें से अधिकतर ने माना कि वे ऐसी पार्टनर चाहते हैं जो इंटेलिजेंट होने के साथ ही मैथ्स व इंग्ल‍िश में उनसे बेहतर हो.
हालांकि जब उनको ऐसी महिलाओं से डेट करने का मौका दिया गया तो उनकी पसंद अपने ही किए गए दावों से उलट निकली. इसकी वजह शोधकर्ता पुरुष के अहम को मानते हैं जो यह स्वीकार ही नहीं कर सकता कि उसकी पार्टनर कई मायनों में उससे बेहतर है और साथ रहने पर लोग उसको ज्यादा मान देंगे.